फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : द्वितीय चरण की सूची जारी, 597 बच्चों को आवंटित हुए विद्यालय

Thu, 20 Apr 2023 11:57 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीई (शिक्षा का अधिकार) की द्वितीय चरण की सूची जारी हो गई। दूसरे चरण में 597 बच्चों को विद्यालय आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार अधियम के तहत निजी विद्यालयों की कक्षा आठ तक की 25 फीसदी सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निशुल्क प्रवेश देने का प्रावधान है। इसके तहत हर साल ऑनलाइन आवेदन मांगे जाते हैं। इन बच्चों को सरकार यूनीफार्म और किताबों के लिए भी आर्थिक सहायता मुहैया कराती है। इस साल प्रथम चरण में 1112 बच्चों को विद्यालय आवंटित किया गया था। दूसरे चरण की सूची भी जारी हो गई। दूसरे चरण में प्रवेश के लिए 1150 बच्चों ने आवेदन किया था। इनमें से 597 बच्चों को विद्यालय आवंटित किया गया है। जिन बच्चों को विद्यालय आवंटित हुआ है, वह विद्यालय जाकर प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन

आरटीई के तहत प्रवेश के लिए 1150 बच्चों के आवेदन प्राप्त हुए थे। ऑनलाइन लाटरी में 597 बच्चों को विद्यालय आवंटित हुआ है। इन बच्चों को जल्द ही प्रवेश दिया जाएगा। - राहुल कुमार पंवार, बीएसए, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें