पुलिस अपर महानिदेशक आगरा के निर्देश पर सैनिक के खाते से रुपये पार करने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। साइबर अपराध शाखा में भी शिकायत की गई है।
नौगांव पंचायत के गांव नगला रद्दू निवासी मोहन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उनका बेटा देवेंद्र सिंह भारतीय सेना में सेवारत है। फिलहाल उसकी तैनाती जम्मू कश्मीर में है। एक सितंबर 2023 को किसी व्यक्ति ने उसके बेटे के खाते में सात लाख 23 हजार रुपये का लोन स्वीकृत किया था। इसके तुरंत बाद ही बेटे के खाते से पांच लाख 20 हजार रुपये पार कर दिए गए। इस संबंध में साइबर अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कराई गई है। संवाद