फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मतगणना पर रूट रहेगा डायवर्ट, सुबह पांच बजे से रहेगा मार्ग परिवर्तित

Fri, 12 May 2023 11:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने बताया कि मतगणना को लेकर सुबह पांच बजे से नगला भुस तिराहा आगरा रोड से शहर की तरफ डीआरबी कॉलेज  तिराहा, नगला भुस तिराहा, आगरा रोड की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। 
विज्ञापन
रूट डायवर्जन - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में निकाय चुनाव की मतगणना के मद्देनजर आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने बताया कि मतगणना को लेकर सुबह पांच बजे से नगला भुस तिराहा आगरा रोड से शहर की तरफ डीआरबी कॉलेज  तिराहा, नगला भुस तिराहा, आगरा रोड की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। 

विज्ञापन


आगरा की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें व अन्य वाहन हाथरस और अलीगढ़ की तरफ जाने वाले नगला भुस तिराहे से बाईपास होते हुए हतीसा पुल से शहर में आएंगे। रोडवेज बसें बस स्टैंड से वापस होकर घंटाघर चौराहा व तालाब फाटक होते हुए आगरा व अलीगढ़ की तरफ मथुरा रोड हतीसा पुल बाईपास से जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें