फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बारिश से गुलाब की फसल को भी नुकसान, कली हुई नष्ट

Mon, 16 Sep 2024 05:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बारिश होने से गुलाब की पौध की लकड़ी पर आने वाली कली नष्ट हो गई है, जिससे फूल बनने की संभावना खत्म हो गई है।
विज्ञापन
हसायन में फूलविहीन गुलाब की पौध - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसायन क्षेत्र में पिछले चार दिनों से हो रही बारिश ने गुलाब की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। बारिश होने से गुलाब की पौध की लकड़ी पर आने वाली कली नष्ट हो गई है, जिससे फूल बनने की संभावना खत्म हो गई है।

विज्ञापन


किसान अब तक बंपर पैदावार के कारण गुलाब के फूल के सही दाम न मिलने से परेशान थे। इस बार आढ़तिया और कारोबारी गुलाब का फूल छह से सात हजार रुपये प्रति 40 किग्रा की दर से खरीद रहे थे, जबकि पिछले साल यह 12 से 13 हजार प्रति 40 किग्रा की दर से बिका था। इस तरह किसानों को आधे दामों पर फूल बेचना पड़ रहा था। अब रही-सही कसर बारिश ने फसल को नुकसान पहुंचाकर पूरी कर दी है। बारिश के बाद खेतों में लगी पौध पर अब कुछेक ही गुलाब के फूल दिखाई दे रहे हैं। साफ है कि बारिश से गुलाब के फूल की पैदावार पर बुरा असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें