पुलिस ने बाइक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बाइक लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। आरोपियों के पास से लूटी हुई बाइक, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि गोपाल पुत्र रूपकिशोर निवासी कस्बा मुरसान ने थाना मुरसान में 26 मई को मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि 23 मई को दोपहर गांव नगला हेमा के पास अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने उससे बाइक लूट ली थी।
घटना में शामिल दो आरोपियों अभिषेक पुत्र धर्मेंद्र सिंह निवासी अघौता थाना इगलास, जिला अलीगढ़ व दीपक पुत्र गोपाल ठैनुआ उर्फ श्रीपाल निवासी लखुटिया थाना इगलास जिला अलीगढ़ को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा कर दिया। संवाद