आरओ व एआरओ परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज की ओर से बसों का इंतजाम किया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा छूटने के बाद हाथरस डिपो बस उपलब्ध कराएगा। इसके लिए हाथरस डिपो की ओर से 20 बसों का इंतजाम किया जा रहा है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हाथरस डिपो प्रदीप यादव ने बताया कि आगरा-अलीगढ़ व अन्य मार्ग की बसों के समय को नियंत्रित कर करीब 20 बसें अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध होंगी। अभ्यर्थियों की आवश्यकता के अनुसार उनका संचालन किया जाएगा।