फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बाईपास से गुजर रही रोडवेज बसें, गर्मी में यात्री झेल रहे परेशानी

Wed, 19 Apr 2023 12:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
बाईपास से होकर सीधे जाती रोडवेज बस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रोडवेज की बसें बाईपास से गुजर रही है। गर्मी यात्री गंतव्य की दूरी तय करने में परेशानी झेल रहे हैं। जाम से निजात के लिए निगम स्तर से बसों को बाईपास से गुजारने के निर्देश दिए गए हैं। अफसर यह कह रहे हैं यदि जिला प्रशासन चाहेगा तो शहर के अंदर से बसें गुजरेगी। दो विभागों के बीच में यात्री पिस रहे हैं।
विज्ञापन

आगरा व अलीगढ़ का हर रोज काफी यात्री सफर करते हैं। अलीगढ़ व हाथरस को छोड़कर अन्य डिपो की बसें बाईपास से सीधे गुजरती है। ये बसें यात्रियों को बाईपास पर उतार देती है। इस कारण आए दिन यात्रियों व चालकोंं के बीच झगड़ा होता है। वहीं निगम स्तर से यह कहा आमजन को जाम से निजात के लिए बसें बाईपास से गुजारें। इस मामले में आरएम सतेंद्र वर्मा का कहना है कि यदि जिला प्रशासन चाहे कि जाम न लगे तो रोडवेज की बसें शहर के अंदर से निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें