मीरा देवी और उसके पति राजकुमार सादाबाद में रिश्तेदारी से अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव भवन खेड़ा लौट रहे थे। गांव समामई के निकट खतौली डिपो की रोडवेज बस ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। बस की चपेट में आकर एक गोवंश भी मर गया। उपचार के लिए ले जाते समय दंपती की रास्ते में मौत हो गई थी।
सासनी के आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात को गांव समामई के निकट रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार दंपती की मौत के मामले में पुलिस ने बस के चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
दुर्घटना की रिपोर्ट मृतक महिला के मामा पूरन सिंह निवासी दरियापुर ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ दर्ज कराई थी। गौरतलब है कि उनकी भांजी मीरा देवी और उसके पति 35 वर्षीय राजकुमार सादाबाद में रिश्तेदारी से अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव भवन खेड़ा लौट रहे थे। गांव समामई के निकट खतौली डिपो की रोडवेज बस ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। बस की चपेट में आकर एक गोवंश भी मर गया।
उपचार के लिए ले जाते समय दंपती की रास्ते में मौत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक केडी शर्मा का कहना है कि रोडवेज बस एवं उसके चालक को पकड़ लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।