उन्होंने बताया कि सदन से वॉकआउट कर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया। इन समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए रालोद विधायकों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक किसान समस्याओं पर गंभीरता नहीं दिखाएगी तब तक रालोद विधायक विरोध जाहिर करते रहेंगे।
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को रालोद विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। सदन के बाहर विधायकों ने प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय विधायक गुड्डू चौधरी भी इस प्रदर्शन का हिस्सा रहे। उन्होंने बताया कि सदन से वॉकआउट कर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया।
उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का भुगतान, आलू किसानों की दुर्दशा, प्रदेश में गायों की दुर्दशा चिंता का विषय है। बिजली की बढ़ी हुई दरें, लचर विद्युत आपूर्ति, रजवाहों हवाओं में पानी न छोड़े जाने की जाने से सिंचाई में दिक्कत हो रही है।
आवारा पशुओं द्वारा फसलों को बर्बाद किया जा रहा है। इन समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए रालोद विधायकों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक किसान समस्याओं पर गंभीरता नहीं दिखाएगी तब तक रालोद विधायक विरोध जाहिर करते रहेंगे।