कासगंज की गंगेश्वर कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक किशनलाल (63) पुत्र चोखेलाल की 18 अक्टूबर को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में अचानक तबीयत बिगड़ गई।
उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से बागला जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह यहां अपने खाते को बैंक की कासगंज शाखा में ट्रांसफर कराने आए थे।