निरंजन सिंह सेवानिवृत्त सचिव थे । वह बाइक से चारा लेने के लिए खेत पर जा रहे थे। वह फरौली रोड पर सड़क पर बाइक खड़ी करके खड़े हुए थे। तभी रेलवे लाइन के सहारे गिट्टी लेकर जा रहे डंपर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव फरौली रोड पर 26 अगस्त की सुबह सड़क किनारे खड़े एक सेवानिवृत्त सचिव को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के गांव भोपतपुर निवासी निरंजन सिंह (68) पुत्र साहब सिंह सेवानिवृत्त सचिव थे। 25 अगस्त की सुबह वह बाइक से चारा लेने के लिए खेत पर जा रहे थे। वह फरौली रोड पर सड़क पर बाइक खड़ी करके खड़े हुए थे। तभी रेलवे लाइन के सहारे गिट्टी लेकर जा रहे डंपर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिससे निरंजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।