फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा व दो भतीजों की मारपीट से सेवानिवृत्त नर्स की मौत, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की कान्हा बिहार कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त नर्स की सोमवार को अचानक मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एक विवाद में उनसे पूछताछ करने पहुंचे दरोगा और इस वृद्धा के दो भतीजों ने उनके साथ मारपीट और गाली गलौज की जिससे वह बेहोश हो गईं। उपचार के लिए ले जाने पर जिला अस्पताल के चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में दरोगा सहित तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया है।
सेवानिवृत्त नर्स लक्ष्मी शर्मा (61 वर्ष) के साथ अन्य परिजनों के अलावा उनकी बहन सुमन शर्मा भी रहती हैं। कई साल से लक्ष्मी शर्मा का अपनी एक अन्य बहन चंद्रा शर्मा के बेटों हिमांशु शर्मा व मयंक शर्मा से विवाद चल रहा है। ये दोनों गली जै राधे दिल्ली वाला चौक थाना कोतवाली हाथरस सदर के निवासी हैं। इनका लक्ष्मी शर्मा से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

पिछले दिनों कोर्ट के आदेश पर मयंक व हिमांशु ने एक अन्य मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें दोनो भाइयों ने आरोप लगाया है कि उनकी मां को उसकी मौसी लक्ष्मी शर्मा व कुछ अन्य लोगों ने गायब कर रखा है। सोमवार की दोपहर करीब एक बजे थाना कोतवाली हाथरस गेट में तैनात दरोगा देवेंद्र कुमार के साथ हिमांशु व मयंक उनके घर पर आए।
वहां मयंक व हिमांशु ने धमकी दी कि तुमने मेरी मां को छिपा रखा है। उस समय घर पर केवल सुमन शर्मा मौजूद थीं। सुमन ने दरवाजा खोलने के मना कर दिया। तभी लक्ष्मी शर्मा मंदिर से वापस आ गईं। आरोप है कि इन लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस पर लक्ष्मी शर्मा बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं।
यह देख दरोगा देवेंद्र सहित तीनों लोग वहां से चले गए। आनन-फानन लक्ष्मी शर्मा को पड़ोसियों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद यह लोग एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां भी ले गए। वहां चिकित्सक नहीं मिला।
विज्ञापन

यह लोग शव को फिर बागला जिला अस्पताल ले आए और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली हाथरस गेट में दी गई तहरीर पर उक्त तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया।
- मुकदमा दर्ज कर दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की विवेचना करेगी।
- देवेश कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक, हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें