मेंडू रोड स्थित पुलिस लाइन में पर्व गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर वहां परेड ग्राउंड पर परेड की आगमन होगा। पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसे लेकर एक दिन पहले बृहस्पतिवार को पूरे दिन पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर तैयारियों का दौर चला। स्कूल-कॉलेज से पहुंचे विद्यार्थी व पुलिस कर्मी रंगोली आदि तैयारी करने में जुटे रहे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बड़े ही सुंदर तरीके से पुलिस लाइन को सजाया गया।
चौराहे पर फहरेगा तिरंगा, गूंजेंगे देश भक्ति के गीत
जिलेभर में गणतंत्र दिवस तैयारी की गई है। स्कूल-कॉलेज व सरकारी कार्यालयों के अलावा शहर के प्रमुख चौक-चौराह पर ध्वजा रोहण किया जाएगा। रंगीन गुब्बारों से सजावट की गई। जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। पूरे दिन शहर में लाउड स्पीकर पर देश भक्ति के गीत बजेंगे।
सरकारी भवनों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक दिन पूर्व जिलेभर के सरकारी कार्यालय, पुलिस थानों को सजाया गया। बिजली की रंग-बिरंगी लाइटों के साथ बड़े ही सुंदर तरीके से सजाया गया। शाम को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से जगमगाते सरकारी भवनों की सुंदरता देखते ही बन रही थी।