फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसों में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Thu, 28 Jan 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर के कई मदसरों में भी भारत की शान तिरंगा पूरी गर्मजोशी के साथ फहराया गया। लाला का नगला और इगलास अड्डा पत्थर वाली रोड स्थित मदरसों में मौलानाओं ने बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्व समझाया। हिंदू-मुस्लिम एकता का पाठ भी पढ़ाया गया।लाला का नगला मस्जिद के निकट स्थित मदरसा इस्मालियां तालिमुल कुरआन तकरीर में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन ने ध्वजारोहण किया। आयोजकों ने सुमन का जोशीला स्वागत किया। इमरान कुरैशी, परवेश हाजमी, सेटा कुरैशी, खालिद कुरैशी, बुंदा कुरैशी, नबाब कुरैशी, नब्बो कुरैशी, हाजी दीन मोहम्मद, आस मोहम्मद, सौबी सहित काफी लोग मौजूद थे। इधर, इगलास अड्डा पत्थर वाली रोड स्थित इस्लामियां अरबिया शिक्षा समिति में सपा नेता हाजी फजर्लुरहमान ने ध्वजारोहण किया। मुस्लिम धार्मिक विद्धानों ने तकरीर पेश की और मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को गणतंत्र दिवस के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अब्दुल हमीद, मोहम्मद गुलफाम, कारी मुजाहिद, सलमान, इलियास, मुजीवरहमान, गीता, रवि पाराशर, बौ. कृष्णबिहारी शर्मा, प्रशांत शर्मा सहित काफी लोग मौजूद थे। ---------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें