फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रेलवे फाटक पर चल रहा मरम्मत का काम, 11 गांवों के लोग हो रहे परेशान

Tue, 18 Jul 2023 12:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
कैलोरा-जलेसर रोड पर कार्य होने के चलते बंद रेलवे फाटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कैलोरा-जलेसर मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य के चलते सोमवार को 11 गांवों के लोगाें को परेशानियों से जूझना पड़ा। रेलवे फाटक बंद होने के कारण इन गांवों के ग्रामीणों को अन्य मार्गाें से होकर हाथरस जंक्शन कस्बे तक पहुंचना पड़ा।

विज्ञापन


रेलवे प्रशासन की ओर से हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कैलोरा चौराहे से जलेसर मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर सोमवार को मरम्मत का कार्य किया गया है। इसके चलते सुबह छह बजे से इस फाटक को बंद कर दिया गया है। फाटक बंद होने के कारण हाजीपुर, पुन्नेर, रणावली, बरामई, महासिंघपुर, नगला आल, बघराया, नगला मलू, हेथा, श्री नगर, नगला मया आदि गांवों के लोगों को अन्य रास्तों से होकर कस्बा हाथरस जंक्शन तक की दूरी तय करनी पड़ी।

बड़े वाहनों को लंबा चक्कर लगाकर महौ और बघराया आदि गांवों तक पहुंचना पड़ा। यह मार्ग कई गांवों से होते हुए जलेसर तक जाता है। इस कारण इन गांवों से हाथरस जंक्शन आने वाले व जलेसर की तरफ जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह कार्य देर शाम तक फाटक पर चला।

रेलवे फाटक पर मरम्मत के कार्य के चलते लंबा चक्कर लगाकर कई गांवों से होते हुए हाथरस जंक्शन तक पहुंचना पड़ रहा है। वाहन भी गांवों में होकर बमुश्किल से निकले हैं। -विजय कुमार, बघराया

विज्ञापन

रेलवे फाटक पर कार्य के कारण आवागमन में बहुत परेशानियां हुई। यहां तक कि कई किलोमीटर घूमकर शहर की ओर जाना पड़ा। बहुत दिक्कत हो रही है।-राजकुमार, नगला मया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें