फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्वयं हटाएं नहीं तो बलपूर्वक हटा दिया जाएगा अतिक्रमण

Tue, 28 Feb 2023 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
अतिक्रमण को लेकर नगरपालिका में होती व्यापारियों नागरिकों की बैठक।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अतिक्रमण को लेकर सोमवार को नगर पालिका परिषद के सभागार कक्ष में सोमवार को बैठक का आयोजन उपजिलाधिकारी वेद सिंह चौहान की अध्यक्षता में किया गया। एसडीएम ने कहा कि लोग स्वयं अतिक्रमण हाटा लें नहीं तो होली के बाद अभियान चलाकर बलपूर्वक अतिक्रमण हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने कहा कि कस्बा के बाजारों में व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण जमा रखा है। अतिक्रमण के चलते आए दिन वाद विवाद भी होते रहते है। अतिक्रमण मुक्त करने के लिए शीघ्र ही नगर पालिका परिषद द्वारा कस्बा में अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण स्थाई रूप से ध्वस्त किया जाएग। होली का पर्व नजदीक होने के चलते व्यापारियों ने पर्व के बाद अभियान चलाए जाने की मांग की।
अधिशासी अधिकारी श्रीचंद्र ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान होली के पर्व के बाद कस्बा में चलाए जाएगा। अतिक्रमण की समस्या जटिल हो गई है । इससे निजात पाने के लिए नगर पालिका द्वारा माह में दो या तीन बार अभियान चलाया जाएगा। बाबजूद इसके भी अतिक्रमण कारी नहीं माने तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव महाजन, प्रवीण वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय, प्रमोद माहेश्वरी, गिरीश चन्द्र पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें