फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करबला रोड पर नाली बनाने के लिए अवैध निर्माण हटाने शुरू

विज्ञापन
करबला से कोटा रोड पर नाली बनाने के लिए सड़क खुदाई करती जेसीबी मशीन। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के करबला रोड पर अवैध निर्माण के चलते नाली निर्माण नहीं हो पा रहा। इस कारण मार्ग का निर्माण करीब एक महीने से रुका हुआ था। सड़क पर जलभराव हो रहा था। सोमवार को करबला रोड से अवैध निर्माण हटाने की शुरुआत लोनिवि ने कर दी। इसके बाद अब नाली व मार्ग का निर्माण किया जाएगा। जिससे दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों की राह आसान होगी।
उल्लेखनीय है कि शहर करबला रोड मार्ग गांवों को शहर से जोड़ता है। साथ ही यह मार्ग बाईपास से भी जुड़ा हुआ है। इस मार्ग की हालत जर्जर थी। इस कारण लोगों का पैदल चलना दूभर हो रहा था। लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा था।
विज्ञापन

इस मार्ग के निर्माण के लिए लोनिवि ने गिट्टी आदि डाल दी। नाली निर्माण न होने के चलते मार्ग का काम रुका हुआ था। सोमवार को लोनिवि के अधिकारियों ने जेसीबी से कुछ अवैध निर्माण ढहाए। अब नाली निर्माण के साथ मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे कोटा, कपूरा, नंदराम नगरिया, पदू सहित दो दर्जन से अधिक गांवों को राहत मिलेगी। इस मामले में लोनिवि एक्सईएन राजेश कुमार निगम का कहना है कि मार्ग पर अवैध निर्माण को हटाते हुए नाली व मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। जल्द काम को पूरा करने का प्रयास हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें