सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के यहां पुत्रवधु के परिजनों ने घर में घुसकर मारपीट की और घर में तोड़फोड़ की। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
सहपऊ के गांव धाधऊ निवासी सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे के सथ घर में बैठे थे। मझले बेटे की पत्नी के परिजन घर में घुस आए और उनके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए घर में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।