फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कोरोना से निपटने की तैयारियों के पूर्वाभ्यास का प्रशिक्षण आज

Mon, 10 Apr 2023 12:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच जिले का स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। सोमवार को मॉक ड्रिल (पूर्वाभ्यास) के लिए लखनऊ से ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। एमडीटीबी अस्पताल में 11 या 12 अप्रैल को पूर्वाभ्यास होगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि कोरोना से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की व्यवस्था है। जिले में पांच अस्पतालों को कोरोना अस्पताल बनाया गया है।
विज्ञापन




देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है। हालांकि जिले में अधिकारिक तौर पर अभी एक भी मरीज कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं है। अन्य जिलों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद हाथरस में लोग सतर्कता नहीं बरत रहे हैं। भीड़-भाड़ में भी लोग मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। लोग सामाजिक दूरी और स्वच्छता के नियम को भी भूल गए हैं।




स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वह भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करें। सामाजिक दूरी और स्वच्छता के नियमों का पालन करें। अधिकारियों का दावा है कि विभाग कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। पर्याप्त संख्या में कोरोना की जांच भी की जा रही हैं। एमडीटीबी अस्पताल को एल2 व मुरसान, सिकंदराराऊ, सासनी व महौं अस्पतालों को कोविड अस्पताल बनाया गया है। सोमवार को मॉक ड्रिल के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। 11 या 12 अप्रैल को पूर्वाभ्यास होगा।
विज्ञापन





कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। लोगों को कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें। स्वास्थ्य विभाग के पास कोराना से लड़ने के लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं।
विज्ञापन

-डॉ. मंजीत सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें