नए होम्योपैथिक चिकित्सक एक अप्रैल से पहले बागला जिला अस्पताल में स्थित जिला होम्योपैथिक कार्यालय में अपना पंजीकरण करा लें। जिला होम्योपैथक चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि नए चिकित्सक जो प्रशिक्षण करना चाहते हैं या अपना चिकित्सा प्रतिष्ठान खोलना चाहते हैं उन्हें पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इच्छुक चिकित्सक आवश्यक अभिलेखों के साथ कार्यालय पहुंच जाए।