फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: उत्तर पुस्तिका आवंटन रजिस्टर पर नहीं थे कक्ष निरीक्षक के हस्ताक्षर, मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 20 Feb 2023 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एडीएम न्यायिक ने राजपाल सिंह इंटर कॉलेज कपसिया, सिकंदराराऊ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि बी उत्तर पुस्तिकाओं का रजिस्टर पर कक्षवार आवंटन का कोई उल्लेख नहीं है। ए व बी उत्तर पुस्तिका आवंटन रजिस्टर पर कक्ष निरीक्षक के हस्ताक्षर नहीं कराए गए हैं।
विज्ञापन
राजपाल सिंह इंटर कॉलेज कपसिया का निरीक्रिषण करते एडीएम न्यायिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षा नकलविहीन कराए जाने को लेकर हाथरस जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। इसको लेकर एडीएम न्यायिक मोइनुल इस्लाम ने शनिवार रात को स्ट्रांग रूम और सीसटीवी कैमरों की जांच की। इस दौरान अभिलेख अपूर्ण मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक से स्पष्टीकरण तलब की।

विज्ञापन


एडीएम न्यायिक ने राजपाल सिंह इंटर कॉलेज कपसिया, सिकंदराराऊ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्ट्रांग रूम में लगी सील का अवलोकन किया। कैमरों के संचालन की स्थिति जानी। निरीक्षण के दौरान पाया कि बी उत्तर पुस्तिकाओं का रजिस्टर पर कक्षवार आवंटन का कोई उल्लेख नहीं है।

ए व बी उत्तर पुस्तिका आवंटन रजिस्टर पर कक्ष निरीक्षक के हस्ताक्षर नहीं कराए गए हैं। उन्होंने अभिलेख अपूर्ण होने के मामले में केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम वेद सिंह चौहान, डीआईओएस रितु गोयल मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें