फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आज रहेगी राशन कोटेदारों की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद ने पांच दिसंबर को प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी राशन कोटेदारों से समर्थन मांगा है। राशन कोटेदार सुबह 11 बजे अपनी-अपनी ई-पॉस मशीनें लेकर जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। ई-पॉस मशीनों को जमा करने के साथ जिलाधिकारी व पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष विमल उपाध्याय ने कहा कि हड़ताल किसी एक संगठन या एक राशन डीलर की नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के कोटेदारों की लंबित समस्याओं और मांगों को लेकर सामूहिक आंदोलन है। कोटेदारों ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इसलिए मजबूरन हड़ताल का रास्ता अपना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें