पूर्वोत्तर रेलवे के रति का नगला-हसायन रेलवे ट्रैक दो दिन बंद रहेगा। नौ फरवरी की सुबह आठ बजे से 10 फरवरी की शाम छह बजे तक रेल स्लीपर व ओवरहॉलिंग का काम किया जाएगा।
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर आलोक कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान रति का नगला से हसायन मार्ग पर रेलवे फाटक इस दौरान बंद रहेगा। पुलिस अधीक्षक को भी इसे लेकर पत्र लिखा है और सड़क वाहनों को नियंंत्रित करने के लिए वहां पुलिस फोर्स भेजने की मांग की है।