फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। इन दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को काम दिलाने के बहाने थाना इगलास क्षेत्र के गांव असरोई निवासी उमेश बघेल व शिवकुमार अपने साथ ले गए। आरोप है कि दोनों लोग उसे हतीसा के खेतों में ले गए और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई और बुधवार की सुबह दोनों को हतीसा पुल के पास से दबोच लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ मनोज कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह, रामवीर सिंह, शीलेश कुमार, पंकज कुमार, शांतनु, राजन मलिक शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें