फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: घर में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म

Thu, 22 Jun 2023 12:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में मंगलवार को गैर समुदाय के एक आरोपी ने एक युवती से घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शाेर सुनकर मौके पर पहुंचे ताऊ को धक्का देकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। बुधवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन





पीड़ता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि मंगलवार रात 12 बजे वह अपने घर में सो रही थी। गर्मी की वजह से दरवाजा खुला था। इस बीच गैर समुदाय का एक युवक कमरे में घुस आया। आरोपी ने उसके साथ जबर्दस्ती गलत काम किया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसके ताऊ मौके पर पहुंच गए। शाेर सुनकर पड़ोसी भी जाग गए।



ताऊ ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी उन्हें धक्का देकर भाग गया। इससे पूर्व आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। सदर कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें