क्षेत्र में किशोरी के साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म की वारदात के मामले में पुलिस जल्द ही आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल करेगी। पीड़ित परिवार चाहता है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की अपील की जाएगी, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके।
गौरतलब है कि पुलिस इस मामले में तीन आरोपी शोएब, इमरान, समीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। चूंकि आरोपी दूसरे समुदाय के हैं, इसलिए कस्बे में तनावपूर्ण खामोशी है। पुलिस पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है। पीड़ित परिवार से कुछ ही दूरी पर आरोपियों के घर हैं। आरोपी दूसरे समुदाय के होने के कारण पीड़ित परिवार सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस की मांग कर रहा है। परिवार के लोग इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने का भी प्रयास कर रहे हैं, ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जा सके।
गौरतलब है कि तीनों आरोपियों ने किशोरी से उस समय दुष्कर्म किया था, जब वह अपनी ननिहाल जा रही थी। आरोपियों को किशोरी को धमकी दी थी कि यदि उसने किसी को भी इस बारे में बताया तो वह उसे और उसके भाई को मार देंगे। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर मुरसान कोतवाली में काफी हंगामा हुआ था। घटना के बाद एहतियातन मुरसान में पुलिस बल और पीएसी तैनात है। खुफिया तंत्र भी सक्रिय है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हालात पर करीबी नजर रखे हुए हैं। संवाद