रामवीर उपाध्याय के पार्थिव शरीर का हुआ अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का मुरसान क्षेत्र के गांव बामोली में अंतिम संस्कार किया गया। बामोली पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का पैतृक गांव है। अंतिम संस्कार के समय काफी लोग मौजूद थे। इन लोगों ने अपने नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
जिले के कई कस्बों में बाजार बंद रहे। उनका पार्थिव शरीर थोड़ी देर में हाथरस के लेबर कॉलोनी पार्क में पहुंचेगा। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार देर रात आगरा में निधन हो गया था। वे कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया था। हाथरस में उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।