फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जगाई जागरूकता

Fri, 05 Feb 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। गांव नगला कुवंरजी में लगे सेठ पीसी बागला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय के शिविर में गुरुवार को स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में छात्र-छात्राओं ने गांव की साफ-सफाई की। ग्रामीणों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।शिविर में छात्राआें ने घर-घर जाकर महिलाओं को स्वच्छ रहने के तौर-तरीकाें की जानकारी दी। प्राथमिक विद्यालय में हुई विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरके शर्मा ने छात्र-छात्राओं को जीवन की चुनौतियों के साथ सफल बनने के लिए प्रेरित किया। डॉ. एके बंसल, डॉ. यूपी सिंह, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. मो. दानिश, डॉ. केएन त्रिपाठी, डॉ. जेपी शर्मा, डॉ. बीके यादव व ग्राम प्रधान उदय सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। मैकेनिकल इंजीनियर गौरव उपाध्याय ने विकसित राष्ट्र के गुण बताए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. साहब सिंह ने अतिथियों का आभार जताया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इस कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. देवदत्त सिंह, डॉ. केएन त्रिपाठी ने किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें