फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रेलवे के चौकीदार की संदिग्ध हालात में मौत, शरीर पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 20 Jan 2024 11:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रामवीर सिंह भारतीय रेलवे में चौकीदार के पद पर तैनात था। उनकी सेवानिवृति में करीब छह माह बाकी थे। उनकी ड्यूटी हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के निकट टीटीएम लॉज पर थी। 20 जनवरी की सुबह उनका शव लॉज से थोड़ी दूरी पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
मृतक रामवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के रेलवे टीटीएम लॉज से करीब 100 मीटर दूर शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त रेलवे के चौकीदार के रूप में हुई है। मृतक के सिर और गले पर चोट के निशान थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौत की वजह की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


59 वर्षीय रामवीर सिंह पुत्र देवीराम सिंह निवासी रामपुर थाना हाथरस जंक्शन भारतीय रेलवे में चौकीदार के पद पर तैनात था। उनकी सेवानिवृति में करीब छह माह बाकी थे। उनकी ड्यूटी हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के निकट टीटीएम लॉज पर थी। 20 जनवरी की सुबह उनका शव लॉज से थोड़ी दूरी पर पड़ा मिला। मृतक के सिर व गर्दन पर चोट के निशान थे। जानकारी होते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। 

परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौत के पीछे के कारण की जांच में जुट गई है। मृतक ने अपने पीछे तीन बच्चे छोड़े हैं। इस संबंध में थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि रेलवे के चौकीदार का शव मिला था। मृतक के सिर और गर्दन पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह पता चल पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें