फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे इंजीनियर्स ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

Tue, 16 Feb 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। ऑल इंडिया रेलवे इंजीनियर्स फेडरेशन के पदाधिकारी सांसद राजेश दिवाकर से उनके वसुंधरा एंक्लेव स्थित कार्यालय पर मिले और वेतन विसंगतियों व अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि फेडरेशन में लगभग 80 हजार इंजीनियर्स का संगठन है जिसमें जूनियर इंजीनियर्स, सीनियर सेक्शन इंजीनियर्स, एसई आदि हैं। सातवें वेतन आयोग द्वारा किसी भी विभाग के सतही स्तर पर जाकर कर्मचारियों की वास्तविक स्थिति का अध्ययन किए बगैर ही अपनी रिपोर्ट को तैयार किया गया है। रेलवे के सभी विभागों के अभियंता 24 घंटे निष्पक्ष रूप से अपना कार्य करते हैं व ट्रेनों के संचालन व सुरक्षा में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। पदाधिकारियों ने वेतन विसंगतियों को दूर कराए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों काजूद्दीन सिद्दिकी, मथुरा सिंह, रवि प्रकाश कुशवाहा, डीके जैन, आलोक बघेल, बीएस यादव, आरपी सिंह, केपी मीना आदि थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें