फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मरम्मत के लिए बागला कॉलेज क्राॅसिंग का रेल फाटक बंद

Fri, 30 Jun 2023 12:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
बागला कॉलेज मार्ग स्थित रेलवे फाटक बृहस्पतिवार की रात 9 बजे से मरम्मत कार्य के चलते बंद कर दिया गया। यह रेलवे फाटक 1 जुलाई शाम तक बंद रहेगा। फाटक बंद होने से राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को फाटक बंद होने के कारण काफी घूमकर जाना पड़ा।
विज्ञापन




शहर के बागला कॉलेज मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर पत्थर की टाइल्स हटवाए जा रहे हैं। इनको हटाकर रेलवे प्रशासन की ओर से रबर के पेड लगाए जा रहे हैं। इसे लेकर बागला कॉलेज रेलवे फाटक को बृहस्पतिवार की रात नौ बजे से बंद कर दिया गया है।



यह फाटक मरम्मत कार्य के चलते एक जुलाई की शाम छह तक बंद रहेगा। बागला कॉलेज मार्ग से जाने वाले राहगीरों को रामबाग इंटर कॉलेज के सामने पुल से होकर गुजरना पड़ा। इस कारण पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





रेलवे फाटक बंद होने के कारण शहर में बाजार तक जाने के लिए पूरा घूमना पड़ रहा है। काफी परेशानी हो रही है।
-बंशी पंडित।




फाटक बंद होने के कारण वाहनों को रेलवे ओवरब्रिज पर होकर निकालना पड़ रहा है। पुल भी जाम की स्थिति बनी रहती है।
-जोगेंद्र सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें