फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधारानी झूला महोत्सव: भक्तों ने श्रंगार कर पालकी में बैठाकर झूले में किया विराजमान, झूमे भक्त

Sun, 04 Aug 2024 10:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

राधारानी झूला महोत्सव में  सैंकड़ों श्रद्धालु किरोड़ीगंज पहुंचे। भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया। भजनों पर महिला श्रद्धालु झूमती हुई नजर आईं।
विज्ञापन
राधारानी दर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासनी के किरोड़ीगंज में राधारानी झूला महोत्सव का आयोजन 4 अगस्त को किया गया। राधारानी का भक्तों ने शृंगार कर पालकी में बैठाकर झूले में विराजमान किया।

विज्ञापन


शाम को सैंकड़ों श्रद्धालु किरोड़ीगंज पहुंचे। भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया। भजनों पर महिला श्रद्धालु झूमती हुई नजर आईं। देर शाम प्रसादी वितरण की गई। आचार्य खगेंद्र शास्त्री ने बताया कि श्रावण मास में झूला परंपरा चली आ रही है। इसके लिए आज राधा रानी झूला महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस मौके पर अजय वार्ष्णेय, हिमांशु वार्ष्णेय, विनोद लाला, कालू पंडित, प्रवीण सराफ, कुलदीप गुप्ता, बाके लाल, रिषभ सोनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें