हाथरस किला स्टेशन से दर्जनों ट्रकों के जरिए आगरा रोड स्थित एफसीआई के गोदाम तक चावल पहुंचाया जा रहा है। इसे लेकर पूरे दिन मेंडू गेट, मस्जिद चौराहा, चामण गेट, बीएच ऑयल मिल रोड आदि पर जाम लगा रहा।
हाथरस किला स्टेशन पर एफसीआई का चावल लेकर आई रैक को अनलोड कराए जाने का सीधा प्रभाव सड़क यातायात पर पड़ा है। 1 फरवरी को पूरे दिन शहर के कई बाजारों में ट्रकों के आवागनम के चलते जाम लगा रहा।
विज्ञापन
स्टेशन से दर्जनों ट्रकों के जरिए आगरा रोड स्थित एफसीआई के गोदाम तक चावल पहुंचाया जा रहा है। इसे लेकर पूरे दिन मेंडू गेट, मस्जिद चौराहा, चामण गेट, बीएच ऑयल मिल रोड आदि पर जाम लगा रहा। बड़ी संख्या में ट्रकों का आवागमन होने के कारण आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ट्रकों के साथ तमाम अन्य वाहन भी जाम में फंसे रहे। चामण गेट चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस की ओर बार बार जाम को खुलवाए जाने की कवायद की जाती रही, लेकिन सड़क पर वाहनों का भार बढ़ते ही जाम लगता रहा। माना जा रहा है कि आज भी इस रास्तों पर इसी तरह के हालात रहेंगे।