फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आरोग्य मेले में दिखा बुखार का प्रकोप, 2155 मरीज पहुंचे

Mon, 09 Oct 2023 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सीएमओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 2155 मरीज पहुंचे। इनमें 944 पुरुष, 956 महिलाएं व 355 बच्चे पहुंचे। 507 मरीज कोविड-19 हेल्प डेस्क में परीक्षित किए गए। 243 मरीजों की कोविड-19 की जांच की गई। आयुष्मान भारत योजना के 300 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए और 41 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।
विज्ञापन
सीएचसी सासनी का निरीक्षण करते सीएमओ डाॅ. मंजीत सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन स्वास्थ्य आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। मेलों में कुल 2155 मरीज पहुंचे। आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।

विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 2155 मरीज पहुंचे। इनमें 944 पुरुष, 956 महिलाएं व 355 बच्चे पहुंचे। 507 मरीज कोविड-19 हेल्प डेस्क में परीक्षित किए गए। 243 मरीजों की कोविड-19 की जांच की गई। आयुष्मान भारत योजना के 300 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए और 41 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।

आंकड़ों से ज्यादा हैं बुखार के मरीज, दावों पर सवाल
सीएमओ कार्यालय के आंकड़ों की माने तो आरोग्य मेलों में बुखार के 92 मरीजों की जांच की गई। इनमें 35 की मलेरिया की जांच के लिए रक्त के नमूने लिए गए। अमर उजाला ने इन मेलों में बुखार के मरीजों की पड़ताल कराई तो सामने आया कि सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर करीब 182 मरीज सामने आए और 127 की रक्त जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को पहुंचे बुखार मरीज
स्वास्थ्य केंद्र- बुखार पीड़ित - रक्त जांच
सादाबाद - 100-50
बिसावर 10-10
कुरसंडा 35-30
मई 05-05
बिलारा 06-06
ऊंचा गांव 08-08
जैतई 05-05
सहपऊ- 06-06
मानिकपुर 07-07
सासनी 20-20
टिकारी 15-15
पोरा 04-0
नगला वीर सहाय 04-0
श्रीनगर 04-0

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें