फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लगी कतार, नोकझोंक

Tue, 11 Apr 2023 12:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की कतार लगी रही। ओपीडी में करीब दो हजार मरीज उपचार के लिए पहुंचे। पर्चा कांउटर से लेकर चिकित्सकों के कक्षों के बाहर कतार में खड़े मरीजों को काफी देर तक नंबर नहीं आया। ऐसे में उनके बीच नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुली। मरीजों को सबसे पहले पर्चा बनवाने के लिए पर्चा काउंटर पर लंबी कतार में लगना पड़ा। काफी इंतजार के बाद पर्चा बन सका। इसके बाद मरीजों को चिकित्सक कक्ष के बाहर कतार में खड़े रहे। नंबर आने को लेकर कुछ मरीजों में आपस में नोंकझोक हो गई। लंबे इंतजार के बाद मरीजों को चिकित्सक से परामर्श मिल सका। इसके बाद मरीजों को दवा वितरण केंद्र पर एक बार फिर कतार में लगना पड़ा। पर्चा बनवाने से लेकर दवा मिलने तक मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

तबियत खराब है। उपचार के लिए जिला अस्पताल आया हूं। काफी देर से कतार में खड़ा हूं। नंबर आने पर दवा लेकर घर चला जाऊंगा। - बृजेश गौतम, मरीज
पैर में चोट लग गई है। उपचार के लिए जिला अस्पताल आई हूं। काफी देर से कतार में नंबर आने का इंतजार कर रही हूं। - अफसाना, मरीज
तबियत खराब है। डॉक्टर से इलाज कराने के लिए कतार में खड़ा हूं। कुछ लोग जबरन नोंकझोक कर रहे हैं। जबकि मैं काफी देर से कतार में लगा हुआ हूं। - जय सिंह, मरीज
विज्ञापन

अवकाश के बाद सोमवार को ओपीडी खुली है। इसलिए मरीज अधिक पहुंचे। हमारा प्रयास है कि मरीजों को असुविधा न हो और सभी मरीजों को उपचार मिले। - डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमस बागला जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें