एतिहासिक किला परिसर स्थित मंदिर श्रीदाऊजी महाराज परिसर में चल रहे रेवती मैया मेला के छठवें दिन कव्वालियों का मुकाबला हुआ। कव्वाल और कव्वालियों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। देर रात तक लोगों ने कव्वालियों का लुत्फ उठाया।
कार्यक्रम के मुख्य रूप से समाजसेवी शम्भूनाथ पुरोहित व शरद अग्रवाल एडवोकेट रहे। कार्यक्रम के संयोजक सभासद शाहरुख ने पीत वस्त्र व पटका पहनाकर मेले में आए अतिथियों का सम्मान किया। संचालन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एडवोकेट ने किया। कव्वाल सुरेंद्र चंचल ने रेवती मैया की क्या अजब कहानी है, हाथरस के भक्तों पर मां करती मेहरबानी है, सुनाया। गुलाब शान ने अच्छे काम करेंगे तो फिर लेंगे जनम दोबारा, जनम जनम का साथ है हमारा-तुम्हारा सुनाकर तालियां बटोरीं। शकील हुसैन ने बड़े गरीब हैं मजबूर हो गए हैं, तेरे दर पर हम मशहूर हो गए हैं, सुनाया।
मनोज शर्मा रसिया वालों ने कपड़े कितने भी अच्छे पहन लो, मन के गंदे हो तो सब बेकार है, की प्रस्तुति दी। मुख्य व्यवस्था में बांकेबिहारी अपना वाले, रामगुप्ता प्रेस वाले, अशोक गुड़ वाले, मुकेश जेवरी वाले, धीरज वार्ष्णेय एडवोकेट, आशू आंधीवाल, डाॅ. नीरज वार्ष्णेय का सहयोग रहा। हरस्वरूप माहौर, अशोक जालान, कैलाश चंद्र एडवोकेट, ललित किशोर एडवाकेट, राजू वार्ष्णेय, विपिन पालीवाल, कुनाल गुड़ वाले, राजू किला वाले, सुनीत वार्ष्णेय, अंकित सहपऊ वाले, बबलू, आमिर,अब्बल, समीर, शमीम, अभिषेक राज, बाहिद घोसी, मनोज पंडित आदि उपस्थित रहे।