फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जमीन धंसने से ट्रॉली सहित अंदर समा गया पंपसेट

Sat, 30 Sep 2023 11:58 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
हसायन के ज्ञानपुर में बोरिंग की जमीन धसने से इसी गड्ढे में समा गया सिंचाई का सारा सामान। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव इंद्रनगर सिकतरा के माजरा ज्ञानपुर में एक किसान के खेत की जमीन पर बना बोरिंग की जमीन धंसने से ट्रॉली पंपसेट अंदर समा गए और किसान बाल-बाल बच गया। क्षेत्र में जमीन धंसने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले पिछले वर्ष गांव बाण अब्दुलहईपुर में वर्तमान प्रधान के खेत की जमीन धंसने के दौरान भैंस अंदर समा गई थी।
विज्ञापन




गांव ज्ञानपुर निवासी राजवीर सिंह सिंह पुत्र सांवरे निवासी शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से 20 मीटर की दूरी पर स्थित खेत में बने बोरिंग पर ट्रॉली और पंपसेट रखकर धान की फसल की सिंचाई कर रहे थे। अचानक खेत में बना बोरिंग जमीन में धंस गया और पूरा पंपसेट ट्रॉली सहित जमीन के अंदर समा गया। यह देखकर किसान भयभीत हो गए। किसान ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान अनीता देवी व उनके पति ठाकुर उदय प्रताप सिंह को दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें