फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्तारित क्षेत्रों में उपलब्ध कराएं सुविधाएं

सार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।नगर पालिका हाथरस व नगर पंचायत सहपऊ में नवसृजित, उच्चीकृत, विस्तारित नगरीय स्थानीय निकायों में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं जाएं।ये निर्देश जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत हुई बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

नगर पालिका हाथरस व नगर पंचायत सहपऊ में नवसृजित, उच्चीकृत, विस्तारित नगरीय स्थानीय निकायों में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं जाएं। नवनिर्माण कार्यों का डीपीआर बेहतर ढंग से बनाए जाए। ये निर्देश जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत हुई बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना का उद्देश्य नगर निकाय के नवसृजित क्षेत्रों को विकसित करना। नगर निकायों में सीवरेज, पेयजल, पार्किंग, सड़क, पार्क, सामुदायिक भवन, परिषदीय विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, बाजारों में स्ट्रीट लाइट, चौराहों का सौंदर्यीकरण व बिजली क्षेत्र के आधारभूत संरचनाओं को विकसित करने के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों से अवश्य जानकारी प्राप्त करते हुए विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नव निर्माण कार्यों का डीपीआर तैयार करने से पूर्व संबंधित अधिशासी अधिकारी, सहायक अभियंता, अवर अभियंता को मौका मुआयना करने तथा वीडियो ग्राफी, फोटोग्राफी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत विद्यालयों के जर्जर भवनों व आंगनबाड़ी केन्द्रों का नव निर्माण व जीर्णोद्धार भी कराया जा सकता है। यदि इस प्रकार का कोई भी भवन हो तो उसे कार्य योजना में अवश्य सम्मिलित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें