फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथकरघा उद्योग को आगे बढ़ाए, समाज को संगठित बनाएं : वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मेला श्री दाऊजी महाराज में सोमवार को बुनकर सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्य मंत्री मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा व प्रदेश के श्रम राज्य मंत्री मनोहर लाल कोरी थे। केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि लोग ऋण लेकर लघु उद्योग स्थापित करें। अपने परिवार का विकास करें। हथकरघा उद्योग को आगे बढ़ाएं। उन्होंने समाज को संगठित करने की बात कही।
इससे पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सम्मेलन में प्रदेश के श्रम राज्य मंत्री मनोहर लाल कोरी ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षा दिलाई जाए। रई के विधायक गौरीशंकर वर्मा ने भी शिक्षा पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेसलर माया कोरी ने कहा कि नारियां आगे बढ़ने के लिए घर से बाहर निकलें। शर्म को त्याग कर खेलकूद की प्रतियोगिताओं में भाग लें। मौके पर पूर्व चेयरमैन डौली माहौर, बासुदेव माहौर एड, भगवान दास माहौर, नेत्रपाल माहौर, हरस्वरूप माहौर, रामसेवक माहौर, बुद्धसेन माहौर आदि थे। अध्यक्षता भगवानदास सकरवार ने व संचालन रमन माहौर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें