फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाल के बाद सरसों के तेल के दाम में आग

Thu, 05 Nov 2015 12:12 AM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। त्योहार पर दाल थोड़ी सस्ती हुई तो अब सरसों के तेल के दाम आसमान छूने लगे। पिछले एक माह में सरसों तेल के दाम कई बार घटे तो कई बढ़े हैं। अचानक सरसों पर महंगाई आने के साथ ही सरसों के तेल के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। दिवाली पर्व पर लोगों को दीपक जलाने में अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ेंगे। तेल विक्रेताओं की मानें तो पिछले एक माह में सरसों के दाम बढ़े हैं, जिसके कारण प्रति किलो तेल पर 20 रुपये तक वृद्धि हो गई है। वर्तमान में सरसों का तेल 80 और 85 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। सरसों तेल के अचानक दाम बढ़ने से मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं और बाजार में सस्ता तेल बेचकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें