फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत-जेल के लिए जमीन लेने की तैयारी

Wed, 03 Feb 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। जिला बनने के करीब 19 साल बाद जिले में जिला न्यायालय और जिला कारागार के भवनों के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। इन प्रोजेक्टों की राह में सबसे बड़ा रोड़ा जमीन का है। लिहाजा प्रशासन ने इस रोड़े को हटाने की कोशिश शुरू कर दी है। बुधवार को कलेक्ट्रेट में चली लंबी बैठक के बाद प्रशासन ने जिला न्यायालय के लिए नई जमीन के अधिग्रहण पर किसानों से सहमति बना ली है, जबकि जिला कारागार के लिए सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में जमीन लेने से पहले सिकंदराराऊ और सासनी के एसडीएम से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें