फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोर गिरोह के सरगना दंपती को कोर्ट में तलब कराने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बच्चा चोर गिरोह के सरगना दंपती को पुलिस कोर्ट में तलब कराने की तैयारी में जुट गई है। यहां पर तलब किए जाने के बाद पुलिस कोर्ट में बी वारंट के लिए आवेदन करेगी, ताकि सरगना से पूछताछ की जा सके। स्वास्थ्य विभाग पहले ही दंपती के दोनों अस्पतालों को सील कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि मथुरा जीआरपी ने बच्चा चोरी गिरोह के आठ सदस्य दबोचे थे। इसका सरगना हाथरस का एक फार्मासिस्ट था। उसकी पत्नी भी गिरफ्तार की गई थी।
गिरफ्तार फार्मासिस्ट प्रेम बिहारी संविदा में स्वास्थ्य विभाग में तैनात था और उसकी पत्नी दयावती भी यहीं स्वास्थ्य विभाग में तैनात है। इस गिरोह से एक बच्चा भी बरामद हुआ था। जोकि मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से चुराया गया था। यह गिरोह मानव तस्करी करता था। मामले की जानकारी पाकर यहां का प्रशासन भी सक्रिय हुआ था।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को प्रशासन ने उक्त फार्मासिस्ट के नवल नगर स्थित एक अस्पताल बांके विहारी हॉस्पिटल को सील कर दिया था। इसके कुछ घंटे बाद ही उसका हाथरस जंक्शन स्थित अस्पताल भी सील कर दिया गया था। गिरोह में दो आशा कार्यकर्ता भी शामिल थीं।
इन दोनों की सेवा समाप्त कर दी गई है। इस गिरोह ने अपना काफी दूर-दूर तक नेटवर्क बिछा रखा था। बच्चों की तस्करी इस गिरोह का मुख्य काम था। सूत्रों की मानें तो यह दंपती खुद स्वास्थ्य विभाग में तैनात हैं, इसलिए विभाग में इनकी अच्छी घुसपैठ थी।
सूत्रों की मानें तो बच्चा चोर गिरोह के सरगना दंपती के तार शहर के कई पैथोलॉजी संचालकों से भी जुड़े हुए हैं। अब पुलिस दोनों को रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन

एसएचओ गौरव सक्सेना ने बताया कि नियम विरुद्घ अस्पताल संचालन के मामले में सीएमओ द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के नामजद दंपती को कोर्ट में तलब कराए जाने की तैयारी की जा रही है। उसी दौरान बी वारंट की कार्रवाई करते हुए उनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें