फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मेंडू से हाथरस जंक्शन रेलवे ट्रैक को जोड़ने की तैयारी

Tue, 13 Feb 2024 02:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मेंडू रेलवे स्टेशन। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जिले से गुजरने वाले दो महत्वपूर्ण रेलवे ट्रैक को जोड़ने का इंतजार अब जल्द ही खत्म हो जाएगा। रेलवे अधिकारियों की ओर से इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। मेंडू रेलवे स्टेशन से हाथरस जंक्शन स्टेशन के रेल मार्ग को जोड़ने के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। इस रेल मार्ग के जुड़ने से न केवल दो रेलवे जोन जुड़ जाएंगे, बल्कि हाथरस शहर के यात्रियों को हाथरस सिटी से सीधे दिल्ली तक के सफर की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन




जिले में पूर्वोत्तर रेलवे का मथुरा-कासगंज रेल मार्ग व उत्तर-मध्य रेलवे का दिल्ली-कानपुर रेल मार्ग गुजरता है। इन दोनों रेलवे ट्रैक को आपस में जोड़ने की लंबे समय से मांग की जा रही है। मेंडू रेलवे स्टेशन से हाथरस जंक्शन स्टेशन की दूरी लगभग डेढ़ किमी है। इस हिस्से में रेल पटरियां बिछने से यात्रियों को कई सुविधाएं मिलना शुरू हो सकती हैं।



यही कारण है कि लगातार इस टुकड़े को जोड़े जाने की मांग की जा रही थी। उत्तर-मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के अधिकारियों की ओर से इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है, ताकि रेल पटरियां बिछाए जाने के खर्च आदि का अनुमान लगाया जा सके। इसका प्रस्ताव भी जल्द सरकार को भेजने की बात सामने आई है। माना जा रहा है कि अब इस ओर बड़ा सार्थक कदम उठाया जा सकता है।
विज्ञापन







अलीगढ़, दिल्ली के लिए सिटी स्टेशन से मिलेगी ट्रेन

मेंडू से हाथरस जंक्शन स्टेशन को जोड़ने के बाद सीधे तौर पर यात्रियों को हाथरस सिटी स्टेशन से दिल्ली और अलीगढ़ के लिए ट्रेन मिल सकेगी। अभी तक दिल्ली और अलीगढ़ के लिए ट्रेन 10 किलोमीटर दूर हाथरस जंक्शन स्टेशन से मिलती है। हालांकि फिलहाल शहर के ही हाथरस किला स्टेशन से एक ट्रेन अलीगढ़ और दिल्ली के लिए चलती है।






हाथरस होकर मथुरा और अलीगढ़ से जुड़ेगा रेल मार्ग

मात्र डेढ़ किलोमीटर के रेलवे ट्रैक के निर्माण से मथुरा से अलीगढ़ के लिए रेल मार्ग को जोड़ जा सकेगा। एक छोटा सा कदम रेलवे के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगा। इस कवायद से मथुरा-दिल्ली रेलवे ट्रैक या टूंडला-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर किसी प्रकार की दिक्कत होने पर हाथरस होकर ट्रेनों का आवागमन किया जा सकेगा।






मेंडू स्टेशन से हाथरस जंक्शन स्टेशन को जोड़ने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। इसे लेकर जल्द ही सकारात्मक स्थिति सामने आएगी। यात्रियों को अधिकतम सुविधा दिए जाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-अमित कुमार मालवीय, वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें