फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दवा देने से गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ी

Thu, 14 Mar 2024 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बर्द्धवारी निवासी एक युवक की गर्भवती पत्नी को एक आशा और संगिनी पर गलत दवा देने का आरोप है। दवा सेवन से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


गांव निवासी ललतेश का कहना है कि उनके छोटे भाई मनोज की पत्नी पूनम सात माह की गर्भवती है। बुधवार को उसके पेट में दर्द था। उन्होंने यह बात गांव की आशा को बताई।

आरोप है कि आशा अपने साथ गर्भवती महिला को दवा दिलाने एक नजदीकी संगिनी के सादाबाद मार्ग स्थित निजी अस्पताल पहुंच गई। आरोप है कि संगिनी ने पैसे लेकर सरकारी दवा के साथ अन्य उपचार भी दिया। ज्यादा मात्रा में दवा देने के कारण महिला की हालत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने संगिनी व आशा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. प्रकाश मोहन का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं हैं। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें