फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्रसव के दौरान बिगड़ी गर्भवती की हालत, हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Mon, 07 Oct 2024 05:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बरौली के नसरुद्दीन की पत्नी अफसाना गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इलाज के दौरान महिला की तबीयत अधिक खराब होने लगी तो चिकित्सकों ने बागला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंक्शन क्षेत्र के गांव बरौली की एक विवाहिता को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां हालत अधिक बिगड़ने पर उसे महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया।

विज्ञापन


बरौली के नसरुद्दीन की पत्नी अफसाना गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। इलाज के दौरान महिला की तबीयत अधिक खराब होने लगी तो चिकित्सकों ने बागला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महिला की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिवार के सदस्य रोते-बिलखते हुए शव को अपने साथ घर ले गए। चिकित्सक का कहना है कि प्रसव के दौरान गर्भवती को उल्टियां हो रही थीं। प्रसव के दौरान वह बेहोश हो गई थी। गर्भवती को कोई इंजेक्शन नहीं लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें