हाथरस। श्याम धारा के बैनर तले नेताजी की जयंती पर किला गेट दाऊजी मंदिर परिसर में समस्या पूर्ति काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कवि नूर मोहम्मद नूर, जितेंद्र कुमार गौतम, गालिफ स्वामी, मनोज द्विवेदी, तरुण हरीश शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, जगदीश प्रसाद, संतोष भारद्वाज, महेश पागल, केशव देव वर्मा, सुनील कुमार सुशील, बके महाराज सिंह, नाना हाथरसी ने मेरौ तो बलदाऊ है, के अलावा ऐतिहासिक किला क्षेत्र पर हुए अतिक्रमण, बंदरों के आतंक आदि समस्याओं के ऊपर काव्य पाठ किया। प्रतियोगिता में कवि श्रीप्रकाश सुमन ने पं. श्यामचरण गोस्वामी, प्रदीप पंडित ने हरी शर्मा, सुरेश कुमार जीतू ने सेठ रामबाबू लाल स्मृति पुरस्कार जीते। श्याम धारा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पद पर कवि श्याम बाबू चिंतन को चुना गया। इस अवसर पर आशु कवि अनिल बौहरे, डॉ. रमेश गुलाठी, श्रीनिवास दीक्षित, डॉ. गुरु दत्त भारतीय, योगीराम आनंद, ब्रजेश वशिष्ठ, अरुण शर्मा, रामगोपाल दीक्षित, डॉ. कैलाश बिहारी गौड़, डॉ. वीपी वशिष्ठ, अभिनव पचौरी सहित काफी लोग मौजूद थे। -------