फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बोरिंग मशीन गिरने से पूर्व प्रधान की मौत

Thu, 20 Jul 2023 12:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव अहवरनपुर में बुधवार को बोरिंग मशीन गिरने से पूर्व प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।
विज्ञापन




50 वर्षीय थान सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी गांव अहवरनपुर थाना हाथरस गेट गांव के पूर्व प्रधान थे। वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। गांव के ही सतीश पुत्र तुलाराम के खेत पर सिंचाई के लिए सबमर्सिबल लगाने के लिए बोरिंग के गड्ढा की खोदाई का काम चल रहा था। इसके लिए बोरिंग मशीन आई हुई थी। ऑपरेटर मशीन चला रहा था।




थान सिंह और सतीश दोनों वहां मौजूद थे। अचानक किसी तरह से मशीन गिर गई। दोनों मशीन के नीचे दब गए। हादसे में थान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सतीश घायल हो गए। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने जैसे तैसे दोनों को बाहर निकाला। घायल सतीश का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूर्व प्रधान की मौत से गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक ने अपने पीछे पांच बच्चों को बिलखे हुए छोड़ा है। थाना हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें