फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हंगामा करने पर प्रधान व पुत्र हिरासत में

Sun, 25 Aug 2024 04:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव धाधऊ में शनिवार को विवादित जमीन पर ग्राम प्रधान को कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस व राजस्व टीम की प्रधान से नोकझोंक हो गई।प्रधान पूरी जमीन पर कब्जा लेना चाहते थे, लेकिन टीम थोड़ी जगह को छोड़कर कब्जा दिला रही थी। इसे लेकर टीम के सदस्यों और प्रधान के बीच हाथापाई की नौबत भी आ गई। पुलिस ने प्रधान और उनके बेटे को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। इसके बाद वहां काफी महिलाएं और ग्राम प्रधान भी पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें