फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: लावारिस बुजुर्ग के शव का हुआ पोस्टमार्टम, सिर में फंसी थीं तीन गोलियां

Tue, 10 Jan 2023 08:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सात जनवरी की अज्ञात बुजुर्ग का शव कोतवाली मुरसान के इगलास रोड पर गांव मथु के निकट सड़क किनारे मिला था। शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम कराया गया। सिर में तीन गोली फंसी हुईं थीं, एक गोली सिर के पार भी हो गई, जिससे स्पष्ट है कि बुजुर्ग की हत्या की गई।
विज्ञापन
शव - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में मुरसान क्षेत्र के इगलास रोड पर सड़क किनारे मिले बुजुर्ग के शव की तीन दिन बाद भी शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। सिर में तीन गोली फंसी हुई निकली हैं, जबकि एक गोली पार हो गई है। 

विज्ञापन


सात जनवरी की सुबह करीब 60 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव कोतवाली मुरसान के इगलास रोड पर गांव मथु के निकट सड़क किनारे मिला था। उसने गर्म इनर, टी शर्ट और पजामी पहन रखी थी। उसके पास एक चादर और लोई भी थी। सिर में गोली लगी हुई थी। यह शव मुस्लिम का था। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे रखा।

शिनाख्त न होने के कारण शव को थाना पुलिस ने लावारिस घोषित कर उसका पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के दौरान सिर में तीन गोली फंसी हुई मिलने की बात कही जा रही है। एक गोली सिर के पार भी हो गई, जिससे स्पष्ट है कि बुजुर्ग की हत्या करके किसी दूसरे स्थान से शव को यहां लाकर फेंका गया है। 
विज्ञापन


शव के अंतिम संस्कार के लिए पुलिस ने समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीण वार्ष्णेय से अनुरोध किया। समाजसेवियों ने शव को मुस्लिम रीति रिवाज से सुपुर्द ए खाक कर दिया। अंतिम संस्कार में निस्वार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण वार्ष्णेय, समाजसेवी सुनीत आर्या, नंद किशोर नंदू, आयोग दीपक, बंटी भाई कपड़े वाले एवं कांस्टेबल राजीव कुमार, कपिल नायक मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें