फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 25 हजार की आबादी ने झेला बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली संकट से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। रविवार को आगरा रोड नवीपुर और गिजरौली स्थित 33/11 केवी शहरी उपकेंद्रों पर अनुरक्षण व लाइन मरम्मत का कार्य कराया गया। जिसके चलते शहर के कई इलाकों में दो घंटे से अधिक बिजली संकट रहा। सुबह-सुबह लोग पानी को लेकर खासे परेशान रहे। पानी की टंकी भी खाली हो गईं। हैंडपंप से लोग पानी लेने के लिए मजबूर रहे। बिना बिजली एसी, कूलर और पंखा शोपीस बने रहे। 25 हजार से अधिक की आबादी बिजली गुल रहने की वजह से परेशान रही।
विज्ञापन


आगरा रोड नवीपुर व गिजरौली शहरी उपकेंद्र पर रविवार को आरडीएसएस योजना के तहत नवीन पोषक निर्माण, अनुरक्षण कार्य व लाइन मरम्मत का कार्य किया गया। जिसके चलते दोनों ही उपकेंद्र से जुड़े शहर के आगरा रोड, आवास विकास कॉलोनी, गणेश सिटी, श्याम कुंज, कलवारी रोड, नगला भोजा, नगला टीका, नाई का नगला, शिव कॉलोनी, नवीपुर कलां, बुर्ज वाला कुआं, घास मंडी, सीकनापान गली, चामड़ गेट, नयागंज, लोहट बाजार, पसरट्टा बाजार, कमला दालमिल, काकोड़ी आदि स्थानों की विद्युत आपूर्ति सुबह नौ से 11 बजे तक बाधित रही।


रविवार को शहर के प्रगतिपुरम, आगरा रोड स्थित स्थित 33/11 नवीपुर व गिजरौली शहरी उपकेंद्र पर मरम्मत का कार्य कराया गया। जिसके चलते दोनों ही उपकेंद्र से जुड़े इलाकों की आपूर्ति प्रभावित रही। दो घंटे बाद बहाल कर ली गई।
विज्ञापन

अभिषेक सिंह, अधिशासी अभियंता, शहर, विद्युत निगम।





एक दर्जन गांव में रहा दस घंटे रहाबिजली संकट

जंक्शन क्षेत्र के गांव महौं स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र पर रविवार को वीसीबी स्थापित किए जाने का कार्य किया गया। जिसके चलते उपकेंद्र से जुड़े पहाड़पुर, धौरपुर, नगला जायस, हीरा नगला, हिम्मतपुर, महौ, खोड़रति, घड़ी सिंगर, पवलोई, नगला मान, बांदीपुर, भोगांव, मितनपुर, आदि को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल रहने की वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। घरेलू काम-काज से लेकर खेती-किसानी के कार्य प्रभावित रही। फसलों में सिंचाई नहीं हो सकी। दोपहर में भीषण गर्मी में कूलर और पंखा नहीं चलने की वजह से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। गर्मी में लोग खासे परेशान रहे। शाम को छह बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें